टैक्सी चालकों के प्रति अड़ियल रवैया बदले सरकार : श्रीवास्तव

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: टैक्सी चालकों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार और परिवहन संगठनों के बीच तकरार तेज हो गयी है. इस मसले को लेकर एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन द्वारा शुरू किये बृहद आंदोलन में सीटू समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी वर्कर्स यूनियन और वेस्ट बंगाल रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन भी शरीक हो गये. इसी बीच […]

विज्ञापन

कोलकाता: टैक्सी चालकों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार और परिवहन संगठनों के बीच तकरार तेज हो गयी है. इस मसले को लेकर एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन द्वारा शुरू किये बृहद आंदोलन में सीटू समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी वर्कर्स यूनियन और वेस्ट बंगाल रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन भी शरीक हो गये.

इसी बीच शुक्रवार को टैक्सी का न्यूनतम किराया 35 रुपये करने की मांग व टैक्सी चालकों की अन्य कई समस्याओं को लेकर टैक्सी मालिकों के संगठन बंगाल टैक्सी एसोसिएशन ने भी राज्य सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. संगठन ने इस मसले को लेकर राज्य सरकार को आगामी चार सितंबर तक का वक्त दिया है. मांगे पूरी नहीं होने पर संगठन द्वारा पांच सितंबर से टैक्सी हड़ताल का भी आह्वान किया जा सकता है.

जितनी धमकी मिलेगी आंदोलन और तेज होगा
टैक्सी चालकों के प्रति राज्य सरकार अड़ियल रवैया बदलना काफी जरूरी है. लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. बेलगाम महंगाई के बीच टैक्सी चालकों व उनसे जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर संकट बना हुआ है. टैक्सी रिफ्यूजल के नाम पर गैर-लोकतांत्रिक ढंग से वसूला जाने वाले तीन से सात हजार तक का जुर्माना अनुचित है. इन मसलों का विरोध करने पर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है.

यदि ऐसा नहीं होता तो अपने हक के लिए आंदोलन करने के दौरान गिरफ्तार हुए 22 टैक्सी चालकों को जमानत मिलने के बावजूद कथित तौर पर परिवहन मंत्री मदन मित्र द्वारा अदालत के इस फैसले के पुनर्विचार करने की अपील नहीं की जाती. कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन टैक्सी किराये में बढ़ोतरी के साथ ही टैक्सी के प्रतीक्षा शुल्क के वृद्धि के भी पक्ष में है. प्रशासन व राज्य सरकार की ओर से जितनी धमकी मिलेगी, आंदोलन का रूप और भयावह होगा. टैक्सी चालकों पर पुलिसिया जुल्म समेत कई मुद्दों को लेकर आगामी 24 अगस्त को एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन की सभा होगी जिसमें आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की जायेगी. नवल किशोर श्रीवास्तव, प्रदेश एटक के सचिव व कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव

करेंगे आंदोलन
बंगाल टैक्सी एसोसिएशन के नेता विमल गुहा ने कहा है कि टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान पर यदि राज्य सरकार ध्यान नहीं देगी तो आंदोलन चलाया जायेगा. सरकार को चार सितंबर तक का वक्त दिया गया है. टैक्सी रिफ्यूजल के नाम पर तीन हजार रुपये जुर्माना लिये के मसले पर परिवहन मंत्री मदन मित्र को नोटिस भेजी गयी है. संगठन की ओर से टैक्सी रिफ्यूजल के नाम पर वसूला जाने वाले जुर्माना बंद करने, टैक्सी किराये में बढ़ोतरी समेत पांच सूत्री मांगें की गयीं है. मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी पांच सितंबर को संगठन की ओर से सभा का आह्वान किया गया है. विमल गुहा ने पांच सितंबर से टैक्सी हड़ताल पर भी जाने की संभावना जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola