पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे व मेट्रो रेलवे में मना सद्भावना दिवस

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पूर्व रेलवे मुख्यालय में बुधवार को सद्भावना दिवस मनाया गया. इस दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाईचारे व राष्ट्रीय एकता को कायम रखने की कसम खायी. पूर्व रेलवे के कार्मिक अधिकारी जेड जी फिरदोसी ने मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे जात-पात, भाषा और धर्म से ऊपर उठ कर […]

विज्ञापन

कोलकाता: पूर्व रेलवे मुख्यालय में बुधवार को सद्भावना दिवस मनाया गया. इस दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाईचारे व राष्ट्रीय एकता को कायम रखने की कसम खायी.

पूर्व रेलवे के कार्मिक अधिकारी जेड जी फिरदोसी ने मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे जात-पात, भाषा और धर्म से ऊपर उठ कर काम करें, जिससे देश में राष्ट्रीय एकता की भावना कायम हो सके. सद्भावना दिवस का पालन मुख्यालय के साथ हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा रेल डिवीजन के साथ चारों वर्कशॉप में भी किया गया.

दक्षिण पूर्व रेलवे
दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेन रीच में सद्भावना दिवस पर महाप्रबंधक राधेश्याम ने रेलकर्मियों और अधिकारियों को भारत की एकता व अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलायी. उस दौरान उप महाप्रबंधक प्रभात सहाय, मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज पांडे, चीफ ऑपरेशन मैनेजर जीके मोहंती, वरिष्ठ उपसहायक प्रबंधक पापिया लहरी, मुख्य लेखा अधिकारी रंजन तिवारी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर डी के गोयल और मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी के अग्रवाल के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

मेट्रो रेलवे
मेट्रो रेलवे भवन में सद्भावना दिवस पर मुख्य लेखा अधिकारी आलोक बंद्योपाध्याय ने रेलकर्मियों और अधिकारियों से आपसी भाई-चारे के साथ काम करने का आग्रह किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेट्रो रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola