ePaper

तृणमूल कांग्रेस ने योजना आयोग को समाप्त करने का विरोध किया

Updated at : 17 Aug 2014 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने योजना आयोग को समाप्त करने का विरोध किया

कोलकाता : योजना आयोग को समाप्त करने के केंद्र के कदम का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि पार्टी को नहीं लगता कि इस तरह को कोई संस्था ‘‘यूं हीं’’ खत्म की जा सकती. लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल क नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने कहा, ‘‘अचानक 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

विज्ञापन

कोलकाता : योजना आयोग को समाप्त करने के केंद्र के कदम का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि पार्टी को नहीं लगता कि इस तरह को कोई संस्था ‘‘यूं हीं’’ खत्म की जा सकती.

लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल क नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने कहा, ‘‘अचानक 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में योजना आयोग को समाप्त करने की घोषणा करते हैं. योजना आयोग जैसी संस्था को यूं हीं समाप्त नहीं किया जा सकता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्तावित कदम का कारण नहीं बताया गया है और ना हीं इसपर ससंद में चर्चा हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस इस कदम का विरोध करती है.’’ तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘सभी राजनीतिक दलों का विचार जानना चाहिए और मामले पर सदन में चर्चा होनी चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola