दो लाख के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मालदा : दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ वैष्णव नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एमएलए मोड़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम यासिन शेख (30) है. वह वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर ग्राम पंचायत के मुसाद्दीटोला गांव का रहनेवाला है. उसके पास से एक हजार […]

विज्ञापन

मालदा : दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ वैष्णव नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एमएलए मोड़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम यासिन शेख (30) है. वह वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर ग्राम पंचायत के मुसाद्दीटोला गांव का रहनेवाला है.

उसके पास से एक हजार के 200 नोट बरामद हुए. मिली जानकारी के अनुसार, यासिन एमएल मोड़ पर बस के लिए इंतजार कर रहा था. वह मालदा टाउन स्टेशन जाने की फिराक में था. वहां से ट्रेन से कोलकाता निकलने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola