डीए गेटिंग स्कूल के शिक्षकों को पेंशन

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य के वित्त विभाग ने यहां के डीए गेटिंग स्कूल के शिक्षकों को पेंशन देने की मंजूरी दे दी है. वर्ष 2011 से इन स्कूलों से रिटायर हुए सभी शिक्षकों को अब पेंशन मिलेगा. ऐसी ही जानकारी बंगीय शिक्षक व शिक्षा कर्मी समिति के कोलकाता जिला के सचिव स्वपन मंडल ने दी. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य के वित्त विभाग ने यहां के डीए गेटिंग स्कूल के शिक्षकों को पेंशन देने की मंजूरी दे दी है. वर्ष 2011 से इन स्कूलों से रिटायर हुए सभी शिक्षकों को अब पेंशन मिलेगा. ऐसी ही जानकारी बंगीय शिक्षक व शिक्षा कर्मी समिति के कोलकाता जिला के सचिव स्वपन मंडल ने दी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में समिति ने राज्य सरकार से आवेदन किया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है और अब इस संबंध में अगले एक-दो दिन के अंदर ही शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की जायेगी. उन्होंने बताया कि रिविजन ऑफ पे एंड एलाउंस रूल्स 1998 जब शुरू हुआ था, उस समय इसके लिए वित्त विभाग से अनुमति नहीं ली गयी थी.

इसलिए वित्त विभाग डीए गेटिंग स्कूल के शिक्षकों को पेंशन की सुविधा नहीं दे रही थी, इसके बाद समिति ने इस संबंध में राज्य के वित्त व शिक्षा विभाग को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी. अब वित्त विभाग ने इन स्कूलों के शिक्षकों को भी पेंशन देने की अनुमति दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola