सरकार पर वामो का कटाक्ष

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य सरकार द्वारा आलू के निर्यात पर लगायी रोक के फैसले पर वाममोरचा की राज्य कमेटी ने विरोध जताया है. राज्य में वाममोरचा के चेयरमैन विमान बसु का कहना है कि ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ. राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी ऐसा नहीं हुआ था और वाममोरचा के शासनकाल […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य सरकार द्वारा आलू के निर्यात पर लगायी रोक के फैसले पर वाममोरचा की राज्य कमेटी ने विरोध जताया है. राज्य में वाममोरचा के चेयरमैन विमान बसु का कहना है कि ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ. राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी ऐसा नहीं हुआ था और वाममोरचा के शासनकाल के दौरान इस बात की कोई गुंजाइश भी नहीं थी. बंगाल में प्रति वर्ष मांग से दोगुना आलू पैदावार होता है.

यही वजह है कि अन्य जरुरतमंद राज्यों को आलू का निर्यात किया जाता है. यदि ओड़िशा और झारखंड हमारे राज्य में लौह अयस्क और कोयला निर्यात करने से मना करें तो यहां का पावर प्लांट ठप जायेगा, कई कारखानों का उत्पादन बंद हो जायेगा. रोजगार पर भी संकट खड़ा हो जायेगा. आलू के निर्यात पर रोक गैर संवैधानिक है जिसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है.

मंगलवार को वाममोरचा की अहम बैठक थी. बैठक में महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर वामपंथी नेता विमान बसु ने ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल के सत्ता में रहने के दौरान सब्जियों समेत अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमत पर कोई नियंत्रण नहीं है. इधर, किसानों को उनकी उपज का सटीक मूल्य नहीं मिल पा रहा है दूसरी ओर लोग खाद्यानों के बढ़ते मूल्य से परेशान हैं. बीच में मध्यस्थता की भूमिका निभाने वाले कुछ लोगों को काफी मुनाफा हो रहा है. आरोप के मुताबिक सब्जियों की दरों में नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा बनाये गये टास्क फोर्स की भूमिका उदासीन है.

वाममोरचा की बैठक का हवाला देते हुए विमान बसु ने घोषणा की है कि आगामी 15 अगस्त को राज्य भर में सांप्रदायिकता सौहार्द दिवस का पालन किया जायेगा. जबकि 31 अगस्त को वाममोरचा की ओर से शहीद दिवस का पालन किया जायेगा. इधर गाजा पर हमले का विरोध करते हुए वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने कहा कि वामपंथी शुरू से ही साम्राज्यवाद का विरोध करते आये हैं.

पूंजी वादी और साम्राज्यवादी देश गरीब देशों पर हावी हो रहे हैं. इस बाबत आगामी एक सितंबर को राज्य भर में साम्राज्यवाद विरोध दिवस का पालन किया जायेगा. इसके तहत महानगर में रामलीला मैदान से देशबंधु पार्क तक महा जुलूस निकाला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola