बाइक में विस्फोट से चालक की मौत
-कोलकाता संवाददाता- बंगालः बंगाल-झारखंड की सीमा से लगे वीरभूम जिले के खैरासोल थाना के भदूलिया गांव में कल रात एक बाइक में विस्फोट हुआ जिससे सवार चालक गौतम बहरारी की मौके पर मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि बाइक सवार कुछ विस्फोटक पदार्थ लेकर […]
-कोलकाता संवाददाता-
बंगालः बंगाल-झारखंड की सीमा से लगे वीरभूम जिले के खैरासोल थाना के भदूलिया गांव में कल रात एक बाइक में विस्फोट हुआ जिससे सवार चालक गौतम बहरारी की मौके पर मौत हो गयी.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि बाइक सवार कुछ विस्फोटक पदार्थ लेकर जा रहा था जिसके कारण बाइक में विस्फोट हुआ.
घटनास्थल के आसपास कुछ डेटोनेटर जैसे विस्फोटक पदार्थ मिले हैं. इससे पुलिस मृतक के माओवादियों से संबंध होने की आशंका जता रही है. पुलिस का कहना है कि उसे जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेजा गया है. हालांकि मृतक के परिवार ने गौतम के किसी भी माओवादी संगठन से संबंध होने से इनकार किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










