ePaper

तस्करी के लिये लाये गये रूसी कुत्ते बरामद

Updated at : 12 Dec 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के लिये लाये गये रूसी कुत्ते बरामद

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बर्जोइस प्रजाति के दो कुत्तों को बरामद किया है, जिन्हें अवैध तरीके से बांग्लादेश तस्करी की कोशिश की जा रही थी. इन कुत्तों की कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं. ये कुत्ते मूल रूप से रूस में […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बर्जोइस प्रजाति के दो कुत्तों को बरामद किया है, जिन्हें अवैध तरीके से बांग्लादेश तस्करी की कोशिश की जा रही थी. इन कुत्तों की कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं. ये कुत्ते मूल रूप से रूस में पाये जाते हैं.

बीएसएफ की 122वीं बटालियन के कमांडेंट अरुण दहिया ने बताया कि बुधवार की सुबह बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी. उसे पकड़ने की कोशिश की गयी लेकिन वह भाग निकला. इलाके की तलाशी लेने पर वहां से एक बैग मिला, जिसमें सब्जियों के बीच छिपाकर दो कुत्ते रखे हुए थे.

कुत्तों को स्वरूपनगर पुलिस थाने को सौंप दिया गया. स्वरूपनगर थाना के प्रभारी तुषार कांति विश्वास ने कहा कि कुत्तों का उपचार कराया जा रहा है. फिलहाल उनकी हालत ठीक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola