हथियारों की डीलिंग के दौरान दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिजेंट पार्क इलाके की घटना, दोनों के पास से दो आर्म्स जब्त कोलकाता : हथियारों की डीलिंग करने पहुंचे हथियार सप्लायर व खरीदार को रिजेंट पार्क थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के हाथों गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रदीप कुले (25) और बापी बाग उर्फ कालू (35) हैं. दोनों के पास से पुलिस ने […]

विज्ञापन

रिजेंट पार्क इलाके की घटना, दोनों के पास से दो आर्म्स जब्त

विज्ञापन

कोलकाता : हथियारों की डीलिंग करने पहुंचे हथियार सप्लायर व खरीदार को रिजेंट पार्क थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के हाथों गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रदीप कुले (25) और बापी बाग उर्फ कालू (35) हैं. दोनों के पास से पुलिस ने दो हथियार जब्त किये हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि रिजेंट पार्क इलाके में हथियारों की डीलिंग होनेवाली है. इस जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस पहले से इलाके की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी. अचानक दो युवकों की हरकतों पर संदेह होने पर उनसे पूछताछ कर दोनों की तलाशी ली गयी.

इस दौरान उनके पास से दो हथियार बरामद किये गये. जब्त हथियार कहां से लाया गया था. हथियार खरीदनेवाला इसका कहां इस्तेमाल करनेवाला था, उसके पास आर्म्स लाइसेंस है या नहीं, इन सभी सवालों का जवाब जानने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola