बंगाल के कुलतली में तृणमूल पंचायत सदस्य पर हमला, गंभीर रूप में कोलकाता रेफर

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

Bengal News: हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है. लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

Bengal News: कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कुलतली इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य पर धारदार हथियार से हमले की घटना सामने आयी है. हमले में नेता गंभीर रूप से घायल हो गये. पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बाद चिकित्सकों ने घायल नेता की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता रेफर करने की सलाह दी. इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल तृणमूल नेता का नाम अनंत सांपुई है. वह कुलतली विधानसभा क्षेत्र के चुपड़िझाड़ा ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्य हैं.

भाजपा कार्यकर्ता पर हमले का आरोप

बताया गया है कि घटिहारानिया बाजार में उनकी एक दुकान है. आरोप है कि दुकान जाने के दौरान अचानक उन पर हमला कर दिया गया. तृणमूल के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने इस हमले को अंजाम दिया. बताया गया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से अनंत सांपुई पर ताबड़तोड़ वार किये, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में बचाकर पहले जयनगर-कुलतली ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. खबर मिलते ही कुलतली के विधायक गणेश चंद्र मंडल भी अस्पताल पहुंचे.

बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर

उधर, घटना की सूचना मिलने पर कुलतली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है. लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. वहीं भाजपा नेतृत्व ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. जयनगर भाजपा संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष उत्पल नस्कर ने कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई संबंध नहीं है. उनके अनुसार, यह तृणमूल के आंतरिक गुटीय संघर्ष का परिणाम है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की.

Also Read: भाजपा नेता की टिप्पणी में बढ़ा तनाव, TMC का दावा- राजू पात्रा में वामपंथ का खून

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola