आउस ग्राम से छह बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2019 2:28 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पूर्व बर्दवान जिले के आउस ग्राम थाना क्षेत्र के प्रतापपुर से चोरी के छह बाइक समेत बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से छह चोरी का बाइक बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पूर्व बर्दवान जिले के आउस ग्राम थाना क्षेत्र के प्रतापपुर से चोरी के छह बाइक समेत बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से छह चोरी का बाइक बरामद किया गया है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मनिरूल इस्लाम है. घटना के संबंध में बताया जाता है विगत कई दिनों से कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ व आसपास इलाके से बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही थी. बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
आरोपी पुलिस द्वारा दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. कांकसा थाना प्रभारी अर्नव गुहो ने बताया कि अभियुक्त को रिमांड पर लेकर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोग पानागढ़ तथा आसपास के इलाके से ज्यादातर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे. चोरी की बाइक को वे लोग आउस ग्राम प्रतापपुर ले जाकर बेच देते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










