मालदा में मामूली विवाद में बमबाजी पांच महिलाएं गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 12:42 AM
विज्ञापन
कालियाचक के शेरशाही इलाके की घटना मालदा मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज दो अन्य घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती मालदा : उधारी के 20 हजार रुपये मांगने पर कुछ बदमाशों ने लेनदार परिवार पर बमों से हमला कर दिया. इस घटना में पांच महिलाओं समेत सात लोग जख्मी हुए हैं. पांचों महिलाओं की स्थिति […]
विज्ञापन
कालियाचक के शेरशाही इलाके की घटना
मालदा मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज
दो अन्य घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
मालदा : उधारी के 20 हजार रुपये मांगने पर कुछ बदमाशों ने लेनदार परिवार पर बमों से हमला कर दिया. इस घटना में पांच महिलाओं समेत सात लोग जख्मी हुए हैं. पांचों महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं दो अन्य लोगों का इलाज कालियाचक प्रखंड अंतर्गत सिलामपुर ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है.
मंगलवार शाम यह घटना कालियाचक थाना अंतर्गत शेरशाही इलाके के अजीजटोला गांव में हुई. इस संबंध में पीड़ित मंटु शेख के परिवार ने हमलावर आजिकुल शेख, पल्टु शेख और रकिम शेख समेत दस लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपियों की तलाश हो रही है.
जख्मी महिलाओं का नाम महफुरा बीबी (30), मुन्नी खातून (25), जाकिरा बीबी (32), साइरुन खातून (30) और साबिरा बीबी (50) है. इन महिलाओं के शरीर के विभिन्न हिस्सों में बम के छर्रे लगे हैं. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने इनकी हालत नाजुक बतायी गयी है. वहीं, मंटु शेख और उनके एक रिश्तेदार का इलाज सिलामपुर ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है. एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि रुपये की लेनदेन के मामले में बमबाजी की घटना हुई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. प्रभावित इलाके में पुलिस गश्त लगा रही है.
घायल परिवार के एक सदस्य मुख्तारुल शेख ने बताया कि मंटु शेख ने व्यवसाय के लिए अपने एक पड़ोसी आजिकुल को 20 हजार रुपये नकद दिये थे. छह माह बीतने के बावजूद देनदार रुपये वापस नहीं कर रहा था. जब जब मंटु शेख रुपये मांगता तो उसे अपमानित किया जाता. मंगलवार की सुबह जब मंटु एक बार फिर अपने रुपये मांगने पहुंचा तो आजिकुल और उसके दलबल ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










