शरत सेंटिनरी कॉलेज के छात्रों में झड़प, 32 घायल

हुगली : धनियाखाली स्थित शरत सेंटिनरी कॉलेज में छात्रों के बीच झड़प झड़प हो गयी जिसमें 32 छात्र घायल हो गये. घायल छात्रों एबीवीपी और टीएमसीपी से जुड़े बताये गये हैं. सभी को धनियाखाली ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों और एक छात्रा को एसएसकेएम अस्पताल में […]
हुगली : धनियाखाली स्थित शरत सेंटिनरी कॉलेज में छात्रों के बीच झड़प झड़प हो गयी जिसमें 32 छात्र घायल हो गये. घायल छात्रों एबीवीपी और टीएमसीपी से जुड़े बताये गये हैं. सभी को धनियाखाली ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों और एक छात्रा को एसएसकेएम अस्पताल में रेफर किया गया है.
खबर पाकर मंत्री असीमा पात्र ने घटनास्थल का दौरा किया. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में द्वितीय वर्ष के सेमेस्टर का फॉर्म भरा जा रहा था. उसी दौरान यह घटना हुई. टीएमसीपी से जुड़े छात्रों का आरोप है कि एबीवीपी के छात्रों ने पहले उन पर हमला किया. खबर पाकर धनियाखाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




