बड़ाबाजार में 30.50 लाख रुपये समेत एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपी गुजरात का निवासी सादे लिबास में पुलिस रख रही थी नजरदारी कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में अवैध रूप से नकदी लेनदेन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. शनिवार की शाम करीब 6.40 बजे पुलिस ने बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट और कॉटन स्ट्रीट क्राॅसिंग के पास से करीब 30.50 लाख रुपये समेत एक युवक […]
विज्ञापन
आरोपी गुजरात का निवासी
सादे लिबास में पुलिस रख रही थी नजरदारी
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में अवैध रूप से नकदी लेनदेन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. शनिवार की शाम करीब 6.40 बजे पुलिस ने बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट और कॉटन स्ट्रीट क्राॅसिंग के पास से करीब 30.50 लाख रुपये समेत एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम मनीष कुमार खत्री (29) बताया गया है. वह गुजरात के बनासकांठा जिला के डीसा के मंगल पार्क इलाके का निवासी है.
सूत्रों के अनुसार बड़ाबाजार थाना और कोलकाता स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) को मुखबिरों से बड़ाबाजार इलाके में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नकदी की लेनदेन किये जाने की भनक मिली थी.
कलाकार स्ट्रीट-कॉटन स्ट्रीट क्रॉसिंग के पास हुई गिरफ्तारी
सूचना के आधार पर पुलिस सादे लिबास में इलाके में नजर रख रही थी. कलाकार स्ट्रीट और कॉटन स्ट्रीट क्रासिंग के पास एक युवक की संदिग्ध गतिविधि देखकर उससे पूछताछ की गयी. संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गयी, जिसमें लाखों रुपये मिले. नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज युवक के पास नहीं था.
आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इतने रुपये कहां से लाया और रुपयों का क्या करनेवाला था.इसके पहले गुरुवार की रात को करीब 11.32 लाख रुपये समेत दो लोगों को बड़ाबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




