फिर दो जाली नोट सप्लायर गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों आरोपी मालदा के रहनेवाले पांच लाख रुपये के जाली नोट जब्त जाली नोटों की डीलिंग रोकने के लिए कोलकाता पुलिस तत्पर कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोटों की सप्लाई करने आये दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस के हाथ लगे आरोपियों के नाम आसिकुल शेख (21) और […]
गिरफ्तार दोनों आरोपी मालदा के रहनेवाले
पांच लाख रुपये के जाली नोट जब्त
जाली नोटों की डीलिंग रोकने के लिए कोलकाता पुलिस तत्पर
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोटों की सप्लाई करने आये दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस के हाथ लगे आरोपियों के नाम आसिकुल शेख (21) और आशिफ अकरम उर्फ वशीम (21) बताये गये हैं. इनमें आसिकुल मालदा के वैष्णवनगर में जयेनपुर थाना अंतर्गत चैनपाड़ा गांव का रहनेवाला है, जबकि आशिफ अकरम मालदा के वैष्णवनगर स्थित चकबहादुरपुर स्थित मंडल चैनपाड़ा गांव का निवासी है.
दोनों को सोमवार सुबह 9.55 बजे गिरफ्तार किया गया. बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर दोनों को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. ज्वायंट सीपी (एसटीएफ) शुभंकर सिन्हा सरकार ने बताया कि आठ जून को एसटीएफ ने सलवार हुसैन नामक एक जाली नोट सप्लायर को दो लाख रुपये के जाली नोट संग गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ में पता चला कि स्ट्रैंड रोड में एक और जाली नोट की बड़ी डीलिंग होने वाली है.
इस जानकारी के बाद सोमवार सुबह स्ट्रैंड रोड स्थित पूर्व रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक के निकट से दोनों सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया गया. जाली नोट की सप्लाई से जुड़े इनके और साथी कहां-कहां और कब-कब जाली नोट की डीलिंग करनेवाले हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




