चिटफंड कंपनी के 5 कर्मचारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मालदा: एक चिटफंड कंपनी के पांच कर्मचारियों के नकली नोटों के कारोबार में शामिल रहने का मामला सामने आया है. पांचों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मानिकचक थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में अल्ट्रास्मॉल नाम से यह चिटफंड कंपनी चलती है. स्थानीय ग्रामीण ही यहां रुपये की लेनदेन करते थे. स्थानीय कुछ […]

विज्ञापन

मालदा: एक चिटफंड कंपनी के पांच कर्मचारियों के नकली नोटों के कारोबार में शामिल रहने का मामला सामने आया है. पांचों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मानिकचक थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में अल्ट्रास्मॉल नाम से यह चिटफंड कंपनी चलती है.

स्थानीय ग्रामीण ही यहां रुपये की लेनदेन करते थे. स्थानीय कुछ निवेशको को कुछ दिनों से चिटफंड कंपनी से उठायी गयी जमापूंजी में नकली नोट मिल रहे थे. लोगों ने कंपनी से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गयी.

शिकायत के आधार पर जांच कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान चिटफंड कंपनी के इंचार्ज रेजाउल करीम, कैशियर मोबारक हुसैन, मो तौफिक, साबिरूल शेख व क्लर्क मो एजाउद्दीन के रूप में हुई है. ये लोग इसी गांव के रहनेवाले हैं. गुरुवार को इन लोगों को मालदा अदालत में पेश करने पर उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

दूसरी ओर, इस घटना के बाद से धरमपुर गांव के लोगों में भय व्याप्त है. जबकि अल्ट्रा स्मॉल ब्रांच प्रबंधन का कहना है कि नकली नोटों के पीछे गंभीर साजिश है. यह चिटफंड कंपनी किसी राष्ट्रीय बैंक के साथ जुड़ी हुई थी. उस बैंक के मैनेजर ने बताया कि उनके साथ सीधे तौर पर चिटफंड कंपनी का कोई संपर्क नहीं है. उनके बैंक से मानिकचक स्थित एक राष्ट्रीय बैंक की शाखा में रुपये जाते है. जिसे लिंक बैंक प्रबंधन वहां से उठा कर उपभोक्ताओं को भुगतान करते हैं. मोटी रकम की लेनदेन के लिए चिटफंड कंपनी को कमीशन मिलता है. इस घटना के लिए एसबीआइ प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है. हालांकि उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम को कुछ जमाकर्ताओं ने चिट फंड कंपनी से रुपये उठाये थे. बाद में उन्हें पता चला कि उनके रुपये में कई नकली नोट हैं. मानिकचक थाने के ओसी संजय घोष ने बताया कि धरमपुर के एक चिटफंड कंपनी के काउंटर से नकली नोट देने की शिकायत मिली है. कई ग्राहकों ने अलग-अलग शिकायत जमा की है. उसके आधार पर ही पुलिस ने इस कंपनी के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola