टोटो स्टैंड को लेकर दो गुटों में झड़प, 40 गिरफ्तार

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र के बेनाचिटी प्रांतिका इलाके में शुक्रवार की देर शाम दो अलग-अलग घटना को केंद्र कर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ. मारपीट की घटना से पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. करीब दो घंटे तक उपद्रवियों ने तांडव मचाया. पथराव एवं बमबाजी से फांड़ी प्रभारी मैनुल हक, थाना प्रभारी […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र के बेनाचिटी प्रांतिका इलाके में शुक्रवार की देर शाम दो अलग-अलग घटना को केंद्र कर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ. मारपीट की घटना से पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. करीब दो घंटे तक उपद्रवियों ने तांडव मचाया. पथराव एवं बमबाजी से फांड़ी प्रभारी मैनुल हक, थाना प्रभारी गौतम तालूकदार, महिला पुलिस समेत एक दर्जन सिविक जवान घायल हो गये.
खबर पाकर पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक मोदी के नेतृत्व में काफी संख्या में रैफ जवान घटनास्थल पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर हमलावरों को खदेड़ा. वहीं, पुलिस ने मारपीट में शामिल होने के आरोप में करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं. शनिवार को सभी आरोपियों को दुर्गापुर अनुमंडलीय अदालत में पेश किय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




