युवती का पीछा कर पहले की अश्लील बातें, फिर चेन छीन कर हो गया फरार
Updated at : 13 May 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : अपनी बाइक से युवती का पीछा कर उसके साथ अपशब्द कहने के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर भागने का आरोप दो युवकों पर लगा है. घटना पार्क स्ट्रीट इलाके के एक प्रतिष्ठित होटल के पास शनिवार रात 11 बजे की है. पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने […]
विज्ञापन
कोलकाता : अपनी बाइक से युवती का पीछा कर उसके साथ अपशब्द कहने के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर भागने का आरोप दो युवकों पर लगा है. घटना पार्क स्ट्रीट इलाके के एक प्रतिष्ठित होटल के पास शनिवार रात 11 बजे की है. पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि लेक गार्डेन से वह पार्क स्ट्रीट की तरफ आ रही थी. उसकी गाड़ी के पीछे दो बदमाश लग गये. दोनों उसे देखकर काफी अपशब्द कहने लगे. उन्होंने विरोध किया तो उसकी गाड़ी का पीछा करते हुए पार्क स्ट्रीट तक आ पहुंचे.
वहां जब वह अपने दोस्त के साथ होटल से रात को बाहर निकली तो दोनों बाइकर्स ने उनके साथ बहस शुरू कर दी और उनके गले से सोने की चेन छीन ली. इसके बाद वह फरार हो गये. पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. रात के सुनसान सड़कों पर इस घटना ने युवतियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




