डॉक्टर पिता को बदनाम करने की धमकी देकर वसूले दो लाख
Updated at : 24 Apr 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

बेटे व बहू के खिलाफ शिकायत लेकर गरियाहाट थाने में पहुंचा पीड़ित पिता कोलकाता : अपने डॉक्टर पिता को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर बेटे ने उनसे दो लाख रुपये वसूल लिये. आरोपी बेटे का नाम अधिनायक चटर्जी है. घटना गरियाहाट इलाके के जमीर लेन की है. पीड़ित पिता का नाम विश्वरन चटर्जी […]
विज्ञापन
बेटे व बहू के खिलाफ शिकायत लेकर गरियाहाट थाने में पहुंचा पीड़ित पिता
कोलकाता : अपने डॉक्टर पिता को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर बेटे ने उनसे दो लाख रुपये वसूल लिये. आरोपी बेटे का नाम अधिनायक चटर्जी है. घटना गरियाहाट इलाके के जमीर लेन की है.
पीड़ित पिता का नाम विश्वरन चटर्जी है. इस घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत गरियाहाट थाने में दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने बताया कि वह पेशे से चिकित्सक हैं. उनका बेटा अपनी बहू विवाह के बाद उनसे अलग रहता है.
हाल ही में दोनों ने मिल कर उनके मार्केट में सुनाम होने का फायदा उठाया और उनके घर में आकर उन्हें मार्केट में बदनाम करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये ऐंठ लिये. जाते-जाते बहू ने चेतावनी दी कि जुबां खोलने पर समाज में उनके सुनाम को वह काफी बदनाम कर देगी. इसके कारण वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं.
इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी बेटे व बहू से पूछताछ कर पुलिस मामले की तह तक जाकर इसकी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




