स्कूल में घुस कर प्रेमी ने छात्रा को चाकू घोंपा

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: स्कूल की कक्षा के भीतर घुस कर प्रेमिका की हत्या की कोशिश करने के बाद प्रेमी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. लड़की को प्रेमी के हाथ से बचाने गया एक अन्य छात्रा भी इस हमले में जख्मी हो गया है. घटना सोमवार सुबह 10 बजे धूपगुड़ी ब्लॉक के जुड़ापानी उच्च विद्यालय की […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: स्कूल की कक्षा के भीतर घुस कर प्रेमिका की हत्या की कोशिश करने के बाद प्रेमी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. लड़की को प्रेमी के हाथ से बचाने गया एक अन्य छात्रा भी इस हमले में जख्मी हो गया है.

घटना सोमवार सुबह 10 बजे धूपगुड़ी ब्लॉक के जुड़ापानी उच्च विद्यालय की है. घटना के विरोध में विद्यार्थी व अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी कीमांग में 31डी राजमार्ग पर अवरोध किया. जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल शुरू होने के बाद धूपगुड़ी कॉलेज के प्रथम वर्ष का छात्र जीतेंदु शा (20) हाथ में चाकू लेकर स्कूल की 11वीं कक्षा में घुस गया. उसने कक्षा में बैठी कली उर्फ रत्ना राय (16) के पेट में दो बार चाकू घोप दिया.

रत्ना को बचाने आया सुशांत सरकार भी जीतेंद्र के चाकू से घायल हो गया. सुशांत के साथ हाथापाई के दौरान जीतेंद्र के हाथ से जहर की बोतल नीचे गिर गयी. तब जीतेंद्र ने चाकू से अपना हाथ काटने की कोशिश की. स्कूल के शिक्षक व अन्य छात्रों ने जीतेंद्र, रत्ना व सुशांत को धूपगुड़ी अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने रत्ना को आशंकाजनक स्थिति में जलपाईगुड़ी जिला सदर अस्पताल में स्थानांतरित किया. स्कूल के प्रधान शिक्षक ने बताया कि वारदात से स्कूल के शिक्षक व छात्र सभी अचंभित हैं.

आज स्कूल में छुट्टी दे दी गयी है. इधर अभिभावकों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. साथ ही जीतेंद्र की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्कूल के भीतर शिक्षकों को बंद कर स्कूल में ताला जड़ दिया. इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम का मामला है. पुलिस दोनों परिवारों की शिकायत के आधर पर ही मामले की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola