सुमंगल इंडस्ट्रीज के एमडी गिरफ्तार
कोलकाता: निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में आलू व्यवसाय के नाम पर पोंजी स्कीम चलाने वाले सुमंगल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुब्रत अधिकारी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को उसे कोलकाता लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. संयुक्त […]
कोलकाता: निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में आलू व्यवसाय के नाम पर पोंजी स्कीम चलाने वाले सुमंगल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुब्रत अधिकारी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को उसे कोलकाता लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि कोलकाता महानगर के शेक्सपीयर सरणी थाने के अलावा कई अन्य मामलों की जांच के सिलसिले में सुब्रत अधिकारी की तलाश शुरू हुई. पुलिस को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली. दादर के एक गेस्ट हाउस में उसके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद एक जुलाई को लालबाजार के धोखाधड़ी निरोधी विभाग की टीम को मुंबई भेजा गया. मुंबई पुलिस की मदद से उसे चार जुलाई को दबोच लिया गया.
सोमवार को अदालत में आरोपी की पेशी के बाद सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि धोखाधड़ी के 86 करोड़ रुपये में कोलकाता से जुटाये गये 23 करोड़ रुपये शामिल हैं. पुलिस ने अब तक इस कंपनी की नौ प्रॉपर्टी को सील किया है, जिसमें मोगरा में कोल्ड स्टोरेज, पानागढ़ में कोल्ड स्टोरेज के साथ कॉनफील्ड रोड में फ्लैट शामिल है. अब तक इस कंपनी के 22 बैंक अकाउंट सील किये गये हैं. कुल 35 करोड़ की संपत्ति जब्त की गयी है. इस कंपनी में सुब्रत अधिकारी के नाम पर 65 प्रतिशत शेयर है, जबकि इनकी पत्नी मधुमिता अधिकारी की कंपनी में हिस्सेदारी 35 फीसदी है. मधुमिता को पहले ही रानीगंज से गिरफ्तार किया जा चुका है.
सेबी ने लगायी थी रोक
गौरतलब है कि भारतीय प्रतिभूति और विनमय बोर्ड (सेबी) ने भी पूर्व में सुमंगल इंडस्ट्रीज पर लोगों से धन जुटाने पर रोक लगा दी थी. सेबी ने कहा था कि कंपनी ने नियमों का उल्लंघन किया है. साथ ही सेबी ने कंपनी को निवेशकों का धन वापस करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










