अब घर में ही जमा करा सकेंगे बिजली का बिल

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बिजली बिल भरने के लिए अब घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. राज्य बिजली वितरण कंपनी ने स्पॉट बिलिंग सिस्टम्स चालू करने का निर्णय लिया है. सिर्फ सिलीगुड़ी शहर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बंगाल में इस सिस्टम्स की शुरूआत की जायेगी. बिजली विभाग सूत्रों से […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बिजली बिल भरने के लिए अब घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. राज्य बिजली वितरण कंपनी ने स्पॉट बिलिंग सिस्टम्स चालू करने का निर्णय लिया है. सिर्फ सिलीगुड़ी शहर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बंगाल में इस सिस्टम्स की शुरूआत की जायेगी. बिजली विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना को चालू करने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं.

इसके लिए आवश्यक ढांचागत सुविधाओं के विकास पर काम चल रहा है. सब कुछ ठीक रहा तो दुर्गा पूजा के आसपास इस सेवा की शुरूआत हो जायेगी. बिजली बिल भरने का जो वर्तमान सिस्टम है, उसके अनुसार उपभोक्ताओं के घर पर बिजली के बिल दिये जाते हैं और एक निर्धारित तिथि के अंदर बिजली बिल भर देना पड़ता है. सिलीगुड़ी में मिलनपल्ली, गुरूंगबस्ती, कचहरी रोड स्थित बिजली वितरण कार्यालय में बिजली बिल लिये जाते हैं. इन सभी स्थानों पर बिल लेने के लिए तीन से चार काउंटरों की व्यवस्था होती है. किसी किसी काउंटर को कर्मचारियों के अभाव में बंद भी कर दिया जाता है.

इसके परिणामस्वरूप बिजली बिल जमा देने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जाती है. तेज धूप और बारिश में भी घंटों तक लोगों को लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. इसकी वजह से कभी कभी उपभोक्ताओं तथा बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारियों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी हो जाती है. कई मौकों पर तो नाराज उपभोक्ताओं ने तोड़-फोड़ भी की है. मीटर रीडिंग के लिए बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी घर-घर जायेंगे. मीटर रीडिंग को देखकर उसी समय उपभोक्ताओं को बिल पकड़ा दिया जायेगा. इतना ही नहीं, उपभोक्ता मीटर रीडिंग करने आये कर्मचारी को उसी समय बिल का भी भुगतान कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola