नारायणन का इस्तीफा मंजूर

Published at :04 Jul 2014 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
नारायणन का इस्तीफा मंजूर

कोलकाता/नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया और बिहार के राज्यपाल डीवाइ पाटिल से नियमित व्यवस्था होने तक पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार देखने को कहा. राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल […]

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया और बिहार के राज्यपाल डीवाइ पाटिल से नियमित व्यवस्था होने तक पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार देखने को कहा.

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है और नियमित व्यवस्था होने तक बिहार के राज्यपाल डीवाइ पाटिल को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है. गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संप्रग शासन के समय नियुक्त कुछ राज्यपालों पर अपने पद से हटने का दबाव बनाये जाने के बाद नारायणन ने 30 जून को इस्तीफा दे दिया था.

नयी सरकार बनने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले वह चौथे राज्यपाल हैं. नारायणन से हाल ही में सीबीआइ ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के संबंध में गवाह के रूप में पूछताछ की थी. राजग सरकार के गठन के पश्चात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के अलावा नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त इस्तीफा दे चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola