ममता बेटी जैसी : राज्यपाल

Published at :03 Jul 2014 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बेटी जैसी : राज्यपाल

कोलकाता. राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल एमके नारायणन व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां आयोजित टी पार्टी में हिस्सा लिया. इस पार्टी के दौरान राज्यपाल एमके नारायणन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी बेटी की जैसी हैं, इसलिए वह जब भी उनसे मिलने आती हैं तो वह उन्हें उसी […]

विज्ञापन

कोलकाता. राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल एमके नारायणन व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां आयोजित टी पार्टी में हिस्सा लिया. इस पार्टी के दौरान राज्यपाल एमके नारायणन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी बेटी की जैसी हैं, इसलिए वह जब भी उनसे मिलने आती हैं तो वह उन्हें उसी प्रकार से देखते हैं.

गौरतलब है कि चार जुलाई को एमके नारायणन राजभवन छोड़ कर चले जायेंगे. इसलिए राजभवन में उनकी यह संभवत: अंतिम पार्टी थी. इस टी पार्टी के दौरान राज्यपाल ने यहां के तृणमूल कांग्रेस के सांसद व मंत्रियों के साथ भी बातचीत की.

उन्होंने कहा कि वह बेशक राज्यपाल के पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन उनका लगाव यहां से हमेशा ही जुड़ा रहेगा. वहीं, इस मौके पर राज्यपाल से जब उनके पश्चिम बंगाल में बीते समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बंगाल में उनका यह कार्यकाल काफी अच्छा रहा है. इसलिए इससे आगे वह कुछ नहीं कहना चाहते. उन्होंने कह दिया कि यहां पर बीते समय सुंदर थे और कुछ कहना शेष नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola