न्यूटाउन : संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 1:47 AM
कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत नवाबपुर इलाके में एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर एक युवक शव फंदे से लटका पाया गया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी अनुमानित उम्र 34 साल के आस-पास है. घटनास्थल से पुलिस ने हैंड गलव्स बरामद किया है. संदेह जताया जा रहा है कि हत्या कर शव को […]
कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत नवाबपुर इलाके में एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर एक युवक शव फंदे से लटका पाया गया. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी अनुमानित उम्र 34 साल के आस-पास है. घटनास्थल से पुलिस ने हैंड गलव्स बरामद किया है. संदेह जताया जा रहा है कि हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक सोमवार रात शव की दुर्गंध के बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी. शव सड़ने लगा था. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हत्या है या खुदकुशी, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. संदेह जताया जा रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है.पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










