चलती ट्रेन से युवती को धकेला

हावड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन के बागनान स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से एक युवती को ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक देने का आरोप है. आरोप टीटीइ पर है. हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने इससे इनकार किया है. उनका कहना है कि महिला यात्री बिना टिकट […]
हावड़ा: दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन के बागनान स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से एक युवती को ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक देने का आरोप है. आरोप टीटीइ पर है. हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने इससे इनकार किया है.
उनका कहना है कि महिला यात्री बिना टिकट यात्र कर रही थी. डिब्बे में टीटीइ को देख उसने भयभीत होकर ट्रेन के बाहर छलांग लगा दी. बावजूद इसके रेलवे घटना की जांच करेगी. शनिवार दोपहर लगभग 1.30 बजे यह घटना घटी. पीड़ित रेल यात्री अर्पिता सामंत(22) पश्चिम मेदिनीपुर के पांशकुड़ा की रहनेवाली है. उसे उलबेड़िया अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से बाद में उसे एसएसकेएम भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, अर्पिता ने हावड़ा स्टेशन से हावड़ा-मेदिनीपुर लोकल ट्रेन पकड़ी थी. बागनान स्टेशन के पूर्व डिब्बे में सवार टीटीइ टिकटों की जांच कर रही थी. इस दौरान अर्पिता और टीटीइ के बीच टिकट को लेकर कहासुनी होने लगी. आरोप है कि इस बीच महिला टीटीइ ने युवती को धक्का दे दिया. इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गयी. इसके बाद डिब्बे में बैठे यात्री भड़क गये. यात्रियों ने ट्रेन के बागनान स्टेशन पर ठहरने के बाद आरोपी टीटीइ रणदीप कौर की पिटाई शुरू कर दी. उसे बचाने आये सहकर्मी टीटीइ एल हुसैन को भी पीट दिया. स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ की. रेल अवरोध भी कर दिया. इससे सत्य साईं प्रसांथी निलयम-हावड़ा एक्सप्रेस को बागनान स्टेशन के समीप रोकना पड़ा. यात्रियों ने इस ट्रेन के एसी डिब्बे पर भी पथराव किया. ट्रेन के एक टीटीइ को पीट दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




