आसनसोल : पश्चिम बंगाल सीमा पार कराने के लिए दो लाख की सुपारी
Updated at : 15 Feb 2019 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके से अपहृत पारस पान मसाला के मालिक व कोलकाता के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनोज खंडेलवाल के अपहरण की सुपारी मात्र दो लाख रुपये में कोलकाता में रह रहे अपराधियों ने ले लिया था. पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों का यह पहला अपराध भी हो सकता है. इन्हें […]
विज्ञापन
आसनसोल : कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके से अपहृत पारस पान मसाला के मालिक व कोलकाता के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनोज खंडेलवाल के अपहरण की सुपारी मात्र दो लाख रुपये में कोलकाता में रह रहे अपराधियों ने ले लिया था. पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों का यह पहला अपराध भी हो सकता है.
इन्हें अपने शिकार को सिर्फ पश्चिम बंगाल की सीमा पार करानी थी. यह अपहरणकर्त्ता गिरोह की पुरानी तकनीक है. सालानपुर में अपराधियों के पकड़े जाने तथा अपहृत के मुक्त होने पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपहरणकर्त्ता गिरोह अपहरण क लिए कई चरणों में योजना को अंजाम देते हैं. इसके तहत कई टीमों को इसमें शामिल किया जाता है तथा एक या दो अपराधी ही उनकी मॉनीटरिंग करते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पकड़े जाने पर पूरे गिरोह का खुलासा न हो सके.
एक टीम को अपहरण करने का दायित्व दिया जाता है तो दूसरी टीम को उसे छिपाने के स्थल तक ले जाने की ड्यूटी दी जाती है. तीसरी टीम उसे सुरक्षित स्थल पर रखती है तथा उसकी देखरेख करती है. चौथी टीम फिरौती की वसूली प्रक्रिया पूरी करती है. हर टीम अपने-अपने संसाधनों का उपयोग करती है. एक चरण पूरा हो जाने पर टीम के सदस्य निष्क्रिय हो जाते हैं.
मनोज खंडेलवाल के अपहरण करने की सुपारी मात्र दो लाख रुपये में मिली थी. कोलकाता तथा उसके आसपास रह रहे युवकों का यह कार्य काफी आसान लगा था. उन्हें सिर्फ अपहरण कर झारखंड सीमा में प्रवेश करा देना था. इसके बाद झारखंड से दूसरी पार्टी अपने कब्जे में लेती. उन्हें जामताड़ा से देवघर के बीच हैंडओवर करना था. इस कार्य में चार अपराधी शामिल थे.
यूं दिया ऑपरेशन को अंजाम
कोलकाता लेकटाऊन थाना क्षेत्र के बांगुर इलाके के निवासी व उद्योगपति श्री खंडेलवाल का ऑफिस गिरीश पार्क में और कारखाना मध्यमग्राम में है. बुधवार रात को साढ़े दस बजे वे गिरीश पार्क ऑफिस से निकल कर कार के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे अपराधी उन्हें उनकी ही कार में धकेल कर बैठा दिया और खुद भी कार में सवार हो गए.
पिस्तौल की नोक पर कार को सेन्द्रल एवेन्यू की ओर ले गये. बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया. सेंटर एवेन्यू में पहले से ही खड़ी किराये की कार में सभी अपराधी उन्हें लेकर सवार हो गए और वहां से भाग निकले. उद्योगपति के चालक ने तत्काल इसकी सूचना गिरीश पार्क पुलिस को जाकर दी. पुलिस इलाके की नाकाबन्दी किया. लेकिन तबतक अपराधी कोलकाता से बाहर निकल चुके थे.
ऐसे पकड़े गये अपराधी
अपराधियों ने उद्योगपति का अपहरण कर उन्हें गाड़ी में सीट के नीचे लिटा दिया था. उनके पूरे चेहरे में सिर्फ सांस लेने की जगह छोड़कर अडेसिव टेप चिपका दिया था. चेहरे को कपड़े से ढक कर दोनों हाथ बांध दिया था. सालानपुर थाना के देंदुआ बाजार नाके पर पुलिस ने काफी तेज गति से आ रही इस वाहन को रोकने के लिए रोड पर बैरिकेट डाल दिया. वाहन नाके पर रुक गयी.
पुलिस ने चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जांच की. इसी दौरान श्री खंडेलवाल को होश आ गया और वे सीट के नीचे से अपना हाथ ऊपर निकाला. पुलिस ने तत्काल चालक के गाड़ी से नीचे उतारकर गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया. इनलोंगों ने पुलिस को बताया कि वे उनके पिता है और पागल है. उनके इलाज के लिए वे इन्हें ले जा रहे है.
पुलिस ने उद्योगपति के चेहरे से कपड़ा हटाया. अडेसिव टेप किसी तरह हटाने के बाद उद्योगपति ने चिल्ला कर बताया कि उनका अपहरण हुआ है. पुलिस सतर्क हो गयी. अपराधी कुछ हरकत पर आते इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. गाड़ी का डिक्की खोलने पर उसमें उन्हें हथियार मिले.
हथियार न रहने से बचे पुलिसकर्मी
अपराधियों के पास कोई हथियार नहीं था. हथियार उन्होंने डिक्की में रखे थे. यदि हथियार उनके पास होता या पुलिस थोड़ी भी ढील देती तो वे हथियार निकाल लेते. ऐसे में वे खुद बचने और अपहृत उद्योगपति के लेकर भागने के लिए आसानी से हथियार का इस्तेमाल करते. ऐसे में एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
अधिकारी, कर्मी होंगे सम्मानित
पुलिस आयुक्त श्री मीणा ने कहा कि कोलकाता से आ रहे अपराधियों को कमिश्नरेट क्षेत्र में पकड़ा जाना कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी उपलब्धि है. सुबह साढ़े चार बजे का समय ड्यूटी के लिए काफी कठिन होता है. इस दौरान पुलिस की उतनी फुर्ती नहीं रहती है. ऐसे समय मे पुलिस की सजगता के कारण इतना बड़ा कांड पकड़ा गया. इसके लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




