पर्यटकों के साथ मारपीट

Updated at : 23 Jun 2014 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटकों के साथ मारपीट

सिलीगुड़ी : न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पर्यटकों के साथ एक सूमो ड्राइवर द्वारा मारपीट किये जाने की घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता के चार पर्यटक गंगतोक घुमने के लिए आये हुए हैं. एनजेपी स्टेशन के बाहर इनलोगों ने गंगतोक जाने के लिए एक सूमो गाड़ी को किराये पर लिया. आरोप है […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पर्यटकों के साथ एक सूमो ड्राइवर द्वारा मारपीट किये जाने की घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता के चार पर्यटक गंगतोक घुमने के लिए आये हुए हैं. एनजेपी स्टेशन के बाहर इनलोगों ने गंगतोक जाने के लिए एक सूमो गाड़ी को किराये पर लिया.

आरोप है कि डब्ल्यूबी74बी6870 नंबर के इस गाड़ी के ड्राइवर ने क्षमता से अधिक यात्राी बैठानी शुरू कर दी. इसका उन चारो पर्यटकों ने विरोध किया. उसके बाद ही उस गाड़ी के ड्राइवर पर मारपीट किये जाने का आरोप लगा है. सभी पर्यटक एनजेपी आउटपोस्ट गये और उस गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. खबर मिलते ही एसीपी ईस्ट ट्रैफिक एनजेपी स्टेशन पहुंचे और वहां खड़े सभी वाहनों को स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola