बस मालिक अड़े हैं हड़ताल पर

Updated at : 22 Jun 2014 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
बस मालिक अड़े हैं हड़ताल पर

कोलकाता: बस किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स 25 जून से अपनी प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल पर अड़े हुए हैं. प्राइवेट बस व मिनी बस संचालकों के छह संगठनों ने हड़ताल का एलान किया है. ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के प्रवक्ता ने कहा कि वह मंत्री से स्पष्ट रूप से जानना चाहते हैं […]

विज्ञापन

कोलकाता: बस किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स 25 जून से अपनी प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल पर अड़े हुए हैं. प्राइवेट बस व मिनी बस संचालकों के छह संगठनों ने हड़ताल का एलान किया है.

ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के प्रवक्ता ने कहा कि वह मंत्री से स्पष्ट रूप से जानना चाहते हैं कि राज्य सरकार किराया बढ़ायेगी या नहीं. और किराया बढ़ेगा तो किस तारीख से. काउंसिल के तहत 37 हजार बसें बंगाल में चलती हैं और कोलकाता में ही उसकी आठ हजार बसें हैं.

ज्वाइंट काउंसिल के नेताओं ने शनिवार को बैठक की और इसके बाद बताया कि सर्वसम्मति से हड़ताल करने का फैसला किया गया है. सभी छह यूनियनों ने इस बाबत फैसला लिया है कि जब तक मंत्री किराया बढ़ोतरी पर स्पष्ट वादा नहीं करते तब तक वह हड़ताल के अपने फैसले को वापस नहीं लेंगे. राज्य सरकार की ओर से सर्वदलीय कमेटी का गठन किया गया है जो मामले पर विचार करके बस परिसेवा को उन्नत करने का सुझाव देगी. कमेटी द्वारा एक महीने के भीतर रिपोर्ट जमा करने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola