स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार, सात गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़े चोर
Updated at : 29 Dec 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : स्पॉ सेंटर की आड़ मेें देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना फूलबागान थाना इलाके की है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को कई दिनों से स्पॉ सेंटर को लेकर शिकायतें मिल रही थी. गुरुवार की रात पुलिस की एक टीम ने वहां […]
विज्ञापन
कोलकाता : स्पॉ सेंटर की आड़ मेें देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना फूलबागान थाना इलाके की है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को कई दिनों से स्पॉ सेंटर को लेकर शिकायतें मिल रही थी.
गुरुवार की रात पुलिस की एक टीम ने वहां छापेमारी की और स्पॉ सेंटर की मैनेजर रिंकू दास, तीन सेक्स वर्कर व तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर रिंकू को दो जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया.
सात गिरफ्तार
हल्दिया. पर्यटकों के सामान चोरी करने के आरोप में दीघा इलाके से दो नाबालिग लड़कों सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुछ मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. दीघा थाना के प्रभारी वासुकी बनर्जी ने कहा है कि इलाके में कई पर्यटकों ने चोरी की शिकायतें दर्ज करायी थीं. जांच के बाद पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब 14 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
चोरी में एक गिरफ्तार
कोलकाता. महानगर के तीन जगहों पर हुई चोरी के आरोप में कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख सब्बीर उर्फ गुड्डा (26) बताया गया है. वह पॉम एवेन्यू का निवासी है. उसके पास से मोबाइल जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार 6 दिसंबर को तिलजला इलाका की रहने वाली शाहिदा बीबी के घर से सोने के गहने व चार हजार रुपये की चोरी हुई थी.
इसी दिन मेफेयर रोड इलाके के निवासी प्रवीर पहाड़ के घर से तीन मोबाइल फोन व 18 हजार रुपये गायब हो गये थे. इधर करया इलाके की निवासी रंजना चक्रवर्ती के घर से सोने की दो अंगुठी, दो मोबाइल व 12 हजार रुपये की चोरी हुई थी. इस मामले मेें दो और लोगों का पता चला है. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




