भ्रष्टाचार मामले में हटाये गये दमकल विभाग के डीजी

कोलकाता: दमकल विभाग में हुए भ्रष्टाचार पर अब विभाग के महानिदेशक पर भी आखिरकार गाज गिरी है. गुरुवार को राज्य सरकार ने विभाग के डीजी डीपी तरानिया को उनके पद से हटा दिया और संजय को दमकल विभाग का नया डीजी बनाया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले ही विभाग के प्रधान सचिव व […]
कोलकाता: दमकल विभाग में हुए भ्रष्टाचार पर अब विभाग के महानिदेशक पर भी आखिरकार गाज गिरी है. गुरुवार को राज्य सरकार ने विभाग के डीजी डीपी तरानिया को उनके पद से हटा दिया और संजय को दमकल विभाग का नया डीजी बनाया गया है.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले ही विभाग के प्रधान सचिव व संयुक्त सचिव के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. विभाग के प्रधान सचिव एस रमेश कुमार व संयुक्त सचिव एस अहमद को कंपलसरी वेटिंग पर भेज दिया गया है. राज्य के गृह सचिव को दमकल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और संयुक्त सचिव एस अहमद की जगह सोमनाथ दास को संयुक्त सचिव बनाया गया है. विभाग के प्रधान सचिव, संयुक्त सचिव व निजी सचिव पर लोगों से घूस लेकर बिना इमारत की जांच किये लाइसेंस जारी करने का आरोप है. इसके अलावा दमकल विभाग के प्राइवेट सेक्रेटरी विभाष मंडल के खिलाफ भी जांच की जा रही है.
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने यहां सभी इमारतों में अगिAशमन व्यवस्था की जांच कर उनको फायर लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया है, लेकिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बिना किसी इमारत की जांच किये रिश्वत लेकर फायर लाइसेंस जारी कर रहे थे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को मिलते ही उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




