ePaper

कोलकाता : तलाकशुदा ने की पूर्व पति की गला घोंटकर हत्या, पूर्व पति की आदतों से परेशान थी पत्नी, गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता  :  तलाकशुदा ने की पूर्व पति की गला घोंटकर हत्या, पूर्व पति की आदतों से परेशान थी पत्नी, गिरफ्तार

कोलकाता : तलाक होने के बावजूद पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना खड़दह थाना अंतर्गत शांतिनगर इलाके की है. मृतक का नाम प्रतुल चक्रवर्ती (43) है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम अदिति चक्रवर्ती है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी […]

विज्ञापन
कोलकाता : तलाक होने के बावजूद पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना खड़दह थाना अंतर्गत शांतिनगर इलाके की है. मृतक का नाम प्रतुल चक्रवर्ती (43) है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम अदिति चक्रवर्ती है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया. शनिवार उसे अदालत में पेश किया जायेगा. जहां पुलिस उसे रिमांड पर लेने की अपील करेगी.
क्या है घटना
जानकारी के अनुसार, प्रतुल पेशे से प्रमोटर था, जबकि पत्नी एयरपोर्ट पर स्टाफ है. शादी के बाद से ही दंपती के रिश्ते मधुर नहीं थे. बताया जा रहा है कि रुपयों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. अदिति की आयअधिक होने के कारण प्रतुल उससे हमेशा रुपयों की मांग करता था.
इसी को लेकर आये दिन झगड़ा होता था. रोजाना की खिचखिच से तंग आकर दंपती ने तलाक लेने का फैसला लिया. अदालत के फैसले के बाद अदिति ने बतौर मुआवजा 14 लाख रुपये अपने पति को देकर तलाक ले लिया आैर दो बच्चों को साथ लेकर काशीपुर में अलग रहने लगी. अदिति ने बताया कि 14 लाख देने के बाद भी प्रतुल उसे तंग करता था.
वह उसके घर आकर हंगामा करता था. पिछले बुधवार को प्रतुल के बुलाने पर अदिति उसके खड़दह स्थित घर पहुंची. वहां भी दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई. प्रतुल शराब के नशे में धुत था. घटना के बाद गुस्से में अदिति ने पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से भाग निकली.
घटना की जानकारी तब मिली जब खाना देने के लिए होम डिलेवरीवाला युवक उसके घर से बर्तन लेने पहुंचा. खबर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच पड़ताल शुरू हुई.
प्रतुल के घर से पुलिस को एक महिला का रूमाल आैर होटल का बिल मिला. यहीं से पुलिस को सुराग हाथ लगा. शक के अाधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola