कोलकाता : पत्नी व ससुरालवालों से मारपीट, पति गिरफ्तार

Updated at : 14 Dec 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   पत्नी व ससुरालवालों से मारपीट, पति गिरफ्तार

कोलकाता : पत्नी व ससुरालवालों के साथ मारपीट करने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जय चौधरी बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटना गत 27 नव‍ंबर को हुई थी. पीड़ित पत्नी का नाम निराजीता चौधरी है. वह पाटुली की रहने वाली है. उसने घटना […]

विज्ञापन
कोलकाता : पत्नी व ससुरालवालों के साथ मारपीट करने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जय चौधरी बताया गया है.
पुलिस के मुताबिक, घटना गत 27 नव‍ंबर को हुई थी. पीड़ित पत्नी का नाम निराजीता चौधरी है. वह पाटुली की रहने वाली है. उसने घटना के बाद वाले दिन थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका पति जय चौधरी उससे व उसके मायके वालों से बदसलूकी करते हुए मारपीट की.
उसने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल वालों से तंग आकर वह अपने मायके चली आई थी. लेकिन उसका पति बीच में अपने बेटियों से मिलने के लिए आता करता था.
एक दिन जय अपने ससुराल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों पर अपशब्दों का प्रयोग करने लगा. यहीं नहीं जब इसका विरोध किया गया तो जय ने उस पर हमला करते हुए अपनी सास व साले को भी जान से मारने की धमकी दी. पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के बाद ही महिला थाने में 498ए/325/506 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola