कोलकाता : तृणमूल कार्यकर्ता को पीट कर किया घायल, पत्नी को भी पीटा

Updated at : 13 Dec 2018 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  तृणमूल कार्यकर्ता को पीट कर किया घायल, पत्नी को भी पीटा

कोलकाता : अज्ञात अपराधियों द्वारा एक तृणमूल कर्मी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बीचबचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी अराधियों ने पीटकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे घायल अवस्था में बशीरहाट अस्पलात में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार सुबह आठ […]

विज्ञापन
कोलकाता : अज्ञात अपराधियों द्वारा एक तृणमूल कर्मी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बीचबचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी अराधियों ने पीटकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे घायल अवस्था में बशीरहाट अस्पलात में भर्ती कराया गया है.
घटना बुधवार सुबह आठ बजे के करीब बशीरहाट महकमा के हासनबाद इलाके में घटी. घायल तृणमूल कर्मी का नाम हफीजुल मंडल है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
हफीजुल ने घटना के पीछे माकपा समर्थित अपराधियों का हाथ बताया है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे के करीब शौचालय से लौटते समय अपराधियों ने बांस और लोहे की रॉड से हफीजुल पर हमला कर दिया.
बताया गया कि उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं. पति के चिल्लाने की आवाज सुन कर उसकी पत्नी कोहिनूर बीचबचाव के लिए आयी तो अपराधियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola