कोलकाता : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
Updated at : 10 Dec 2018 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के डीएफ-35 इलाके में एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारों लोगों में पांच पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट से 22 सौ नकदी, 15 क्षतिग्रस्त कंडोम, 20 […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के डीएफ-35 इलाके में एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारों लोगों में पांच पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट से 22 सौ नकदी, 15 क्षतिग्रस्त कंडोम, 20 कंडोम के दो पैकेट के साथ ही कई गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की गयी हैं.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में दिगांत बोरा, शिव कुमार, शुभेंदू मंडल, अर्जुन हालदार और प्रदीप राय शामिल हैं. दिगांत बेंगलुरू निवासी है. वर्तमान में न्यूटाउन में रहता है. शिबा तमिलनाडु के कोयंबटूर , शुभेंदू कैखाली, अर्जुन कसबा के राजाडांगा मेन रोड, प्रदीप विधाननगर के नोवाभांगा में रहता है.
छह महिलाएं पूर्व मिदनापुर, उत्तर 24 परगना और नदिया के अलग-अलग इलाके की रहने वाली हैं.घटना शनिवार रात की है. करीब सवा ग्यारह बजे गुप्त सूचना के आधार पर विधाननगर कमिश्नरेट के एयरपोर्ट डिवीजन जोन-1 के एसीपी अनिमेश राय के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी की.
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आइटी (पी) एक्ट 1956 के 3/4/5/6/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




