कोलकाता : शादी रचाने का दिखाया सपना और हड़प लिया 7.75 लाख, युवती को प्यार की जाल में फंसाकर लेता रहा रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 2:32 AM

विज्ञापन

कोलकाता : शादी रचाने का का सपना दिखाकर एक युवती से एक शातिर बदमाश किस्तों में सात लाख 75 हजार रुपये हड़प लिये और फरार हो गया. घटना तिलजला इलाके के सीएन रॉय रोड की है. पीड़िता का नाम निवेदिता शाह है. ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत तिलजला थाने […]

विज्ञापन
कोलकाता : शादी रचाने का का सपना दिखाकर एक युवती से एक शातिर बदमाश किस्तों में सात लाख 75 हजार रुपये हड़प लिये और फरार हो गया. घटना तिलजला इलाके के सीएन रॉय रोड की है. पीड़िता का नाम निवेदिता शाह है.
ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत तिलजला थाने में दर्ज करायी. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसने मेट्रीमोनियल साइट पर विवाह के लिए विज्ञापन दिया था, जिसे देखकर दीपेंद्र अजीत नामक एक युवक ने उससे संपर्क किया. युवक ने उससे विवाह की इच्छा जतायी. इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी और दोनों प्यार के बंधन में बंध गये.
पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच रह-रहकर दीपेंद्र अक्सर खुद को परेशानी में पड़े होने की बात कहकर उससे कई बार 20-50 हजार रुपये लिये. गत दो महीने में उसने पीड़िता से 7.75 लाख रुपये ऐंठे, लेकिन जब उसने विवाह करने का दवाब बनाया तो वह फरार हो गया. इसके बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने घटना की शिकायत तिलजला थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola