350 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 04 Dec 2018 3:13 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर दिनाजपुर : आबकारी विभाग व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में अवैध शराब बनाने की भट्टियों में छापेमारी की गयी. इस दौरान लगभग 350 लीटर से ज्यादा देशी शराब व 3400 लीटर शराब बनाने का कच्चा माल नष्ट किया गया. कार्यवायी में शराब भट्टी के तीन मालिकों को […]
विज्ञापन
उत्तर दिनाजपुर : आबकारी विभाग व पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में अवैध शराब बनाने की भट्टियों में छापेमारी की गयी. इस दौरान लगभग 350 लीटर से ज्यादा देशी शराब व 3400 लीटर शराब बनाने का कच्चा माल नष्ट किया गया. कार्यवायी में शराब भट्टी के तीन मालिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
उत्तर दिनाजपुर जिले के आबकारी विभाग के सुपरिटेंडेंट तपन कुमार माइती ने बताया कि जिले के कालियागंज, रायगंज, हेमतावाद व ग्वालपोखर एवं ईटाहार इलाके में छापेमारी चलाया गया. विभिन्न अवैध शराब की भट्ठियों से लगभग 350 लीटर से ज्यादा शराब व 3400 लीटर कच्चा माल नष्ट किया गया. तीन लोगों को शराब बनाने की भट्ठी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि शराब बनाने के सामनों को जब्त किया गया है. श्री माइती ने बताया कि इनलोगों को कोर्ट से आसानी से जमानत मिल जाती है. इसके बाद ये लोग फिर से इस अवैध कारोबार में जुट जाते है. इस संबंध में नियमानुसार वे सिर्फ छापेमारी द्वारा जितना हो सके इसकी रोकथाम कर सकते है.
बीच-बीच में इलाकों में जागरुकता शिविर का आयोजन करते है. लेकिन आदिवासियों में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है. क्योंकि आदिवासियों के जीवनशैली में देशी शराब एक महत्वपूर्ण पेय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




