कोलकाता के शिक्षण संस्थान में झारखंड की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत लेकर पहुंची थाने

Updated at : 12 Nov 2018 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के शिक्षण संस्थान में झारखंड की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत लेकर पहुंची थाने

कोलकाता : झारखंड से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंची 25 वर्षीय एक छात्रा शिक्षण संस्थान में लगातार दो बार छेड़खानी की शिकार हुई. घटना सत्यजीत रे फिल्म व टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआइ) में हुई है. संस्थान में पढ़ने वाले दो युवकों पर छात्रा ने कैंपस के अंदर बार-बार उसे […]

विज्ञापन

कोलकाता : झारखंड से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंची 25 वर्षीय एक छात्रा शिक्षण संस्थान में लगातार दो बार छेड़खानी की शिकार हुई. घटना सत्यजीत रे फिल्म व टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआइ) में हुई है.

संस्थान में पढ़ने वाले दो युवकों पर छात्रा ने कैंपस के अंदर बार-बार उसे परेशान करनेऔर विरोध करने पर उससे छेड़खानी करने व उसको अपशब्द कहने का आरोप लगाया है. अंत में परेशान होकर पीड़िता ने पंचशायर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह झारखंड के धनबाद स्थित कुसुम विहार की रहनेवाली है. वहां से पढ़ाई के सिलसिले में वह कोलकाता आयी थी. यहां हॉस्टल में रहकर सत्यजीत रे फिल्म व टेलीविजन इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही थी. दो सीनियर छात्र पियूषमन व विपुल निगम उसे लगातार परेशान कर रहे हैं.

सितंबरमें दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की. शुरुआत में उसने चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने दीपावली के बाद एक पार्टी में उससे फिर छेड़खानी की. पिछले कुछ दिनों से उसे फिर से ये सीनियर छात्र काफी परेशान कर रहे हैं.

उसने अपनी शिकायत में कहा है कि जब भी वह विरोध करती है, उसे दोनों सीनियर छात्र अपशब्द कहते हैं. बाध्य होकर उसने पंचशायर थाने में शिकायतदर्जकरायी है.

इधर, शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है. जांच अधिकारी का कहना है कि दोषी पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

उधर, इंस्टीट्यूट की तरफ से भी इस मामले की अंदरूनी जांच शुरू कर दी गयी है. कैंपस में पढ़ने वाले अन्य छात्रों से भी इस बारे में पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola