छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को पीटा
Updated at : 10 Nov 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : एक नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने पीड़िता के पिता को पीट कर घायल कर दिया. साथ ही उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की. घटना गुरुवार रात नैहाटी थाना अंतर्गत हाजीनगर के एमसी मित्र रोड में घटी. घटना की शुरुआत गुरुवार रात 8.30 बजे के करीब हुई. पीड़िता के […]
विज्ञापन
कोलकाता : एक नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी युवक ने पीड़िता के पिता को पीट कर घायल कर दिया. साथ ही उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की. घटना गुरुवार रात नैहाटी थाना अंतर्गत हाजीनगर के एमसी मित्र रोड में घटी. घटना की शुरुआत गुरुवार रात 8.30 बजे के करीब हुई.
पीड़िता के परिजनों ने घटना के मुख्य आरोपी संजय यादव सहित उसके भाई अरविंद और उसके पिता राजदेव यादव के खिलाफ नैहाटी थाने की गरीफा पुलिस फाड़ी में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से सभी आरोपी इलाके से फरार बताये गये हैं.
क्या है घटना : गुरुवार रात नाबालिग इलाके की दुकान पर फुचका खाने गयी थी. इसी दौरान इलाके का ही संजय यादव वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. पीड़िता वहां से घर लौट कर इसकी जानकारी अपने पिता को दी. खबर लगते ही पीड़िता के पिता संजय के घर पहुंचे और उसे फटकार लगायी.
आरोपी ने उस समय तो माफी मांग ली और मामला शांत हुआ, लेकिन शुक्रवार सुबह संजय अपने भाई व पिता सहित 10-15 लोगों के साथ पीड़िता के पिता की दुकान पर पहुंचा और उनसे हाथापाई शुरू कर दी. दुकान में भी तोड़फोड़ की. पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर थे. तभी संजय दल-बल के साथ वहां पहुंचा और उनसे मारपीट करने लगा. साथ ही दुकान में रखा सामान भी फेंक दिया.
बोले नैहाटी थाना के आइसी
इस ममाले में नैहाटी थाना के आइसी शुभ्रोजीत मजूमदार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें थाने में रोज दर्ज होती हैं. इसके बाद उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




