पानागढ़ में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ रेलपार पानी टंकी स्थित ायबांध निवासी किशोरी को पकड़ दो युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की. किशोरी काली पूजा का प्रसाद लेने जा रही थी. किशोरी ने कांकसा थाने में परिजनों के साथ आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना को […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ रेलपार पानी टंकी स्थित ायबांध निवासी किशोरी को पकड़ दो युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की. किशोरी काली पूजा का प्रसाद लेने जा रही थी. किशोरी ने कांकसा थाने में परिजनों के साथ आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.
घटना को लेकर इलाके में रात से ही उत्तेजना, तनाव की स्थिति कायम है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की. गुरुवार सुबह काकसा थाना पुलिस ने अभियुक्त मनोज शर्मा को हिरासत में लिया है. अभी भी एक युवक आदित्य फरार बताया जा रहा है.
घटना के संबंध में किशोरी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह काली पूजा का प्रसाद लेने के लिये घर से अपनी बहन के साथ निकली, तभी रास्ते में दोनों ने जबरन उसे पकड़ लिया और उसे एक झाड़ी के पीछे ले गये तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की. उन्होंने उसके वस्त्र भी फाड़ दिये.
इस बीच छोटी बहन वहां से भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के संबंध में बताया. मौके पर जब परिजन पहुंचे तो दोनों युवक फरार हो गये. इसके बाद से इलाके में उत्तेजना व्याप्त हो गयी. दोनों युवक इसी इलाके के रहने वाले हैं. कांकसा थाना में दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दायर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद मनोज शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










