ePaper

अस्वाभाविक मौत, ससुरालवालों पर आरोप

Updated at : 07 Nov 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
अस्वाभाविक मौत, ससुरालवालों पर आरोप

हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया के भवानीपुर थाना इलाके के देभोग में एक महिला की अस्वाभाविक मौत की घटना के बाद ससुरालवालों पर आरोप लग रहा है. मृतका का नाम आनू बेगम है. आनू के मायकेवालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है और इसमें उसके पति और ससुरावालों का हाथ है. गौरतलब […]

विज्ञापन
हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया के भवानीपुर थाना इलाके के देभोग में एक महिला की अस्वाभाविक मौत की घटना के बाद ससुरालवालों पर आरोप लग रहा है. मृतका का नाम आनू बेगम है. आनू के मायकेवालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है और इसमें उसके पति और ससुरावालों का हाथ है.
गौरतलब है कि पांच वर्ष पहले तमलुक के सिमुलिया की रहनेवाली आनू ने देभोग के शेख सद्दाम के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद उनका एक बेटा भी हुआ. आरोप है कि सद्दाम के घरवाले दहेज की मांग पर आनू पर अत्याचार करते थे. आनू की मां नजमा बीबी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी बेटी से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था. सोमवार रात को एक रिश्तेदार के जरिये उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गयी है. वह जल्दी उसके घर पहुंचे.
नजमा बीबी का कहना है कि उनकी बेटी को मार कर घरवालों ने फंदे पर लटका दिया. उन्होंने आनू के पति शेख सद्दाम, सास व देवर तथा दो ननद पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola