किराना दुकान की आड़ में ब्राउन सुगर का कारोबार, ब्राउन सुगर के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 2:43 AM
विज्ञापन
मालदा : किराना दुकान के आड़ में धड़ल्ले से ब्राउन सुगर का कारोबार चल रहा था. खरीददार के वेश में हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने दो भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही 60 ग्राम ब्राउन सुगर व विभिन्न नशीले पदार्थ जब्त किये गये. रविवार रात मालदा हरिश्चंद्रपुर बस स्टैंड के पास कैलाश […]
विज्ञापन
मालदा : किराना दुकान के आड़ में धड़ल्ले से ब्राउन सुगर का कारोबार चल रहा था. खरीददार के वेश में हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने दो भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही 60 ग्राम ब्राउन सुगर व विभिन्न नशीले पदार्थ जब्त किये गये. रविवार रात मालदा हरिश्चंद्रपुर बस स्टैंड के पास कैलाश नगर से पुलिस ने तीन ड्रग माफिया को गिरफ्तार किया.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी दो भाईयों के नाम मिराम हुसैन, सहित हुसैन है, उनके सहयोगी का नाम आकाश शेख है. आरोपियों के पास से 60 ग्राम ब्राउन सुगर सहित भारी संख्या में सिरिंज, चांदी का वर्क, पुरिया सहित नशे के लिए इस्तेमाल करने वाले रंगीन कागज, विशेष तराजू व बटखरा जब्त किया गया. घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी.
हरीश्चंद्रपुर थाना आईसी संजीव विश्वास ने बताया कि दोनों भाई घर पर नशे का कारोबार चलाते थे. उनके साथ इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को पुलिस खोज रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मिराम खुद भी ब्राउन सुगर के लत में है. वह बिना नशे के एक पल भी नहीं रह सकता है. इसलिए पुलिस उसके भाई से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
रविवार को सूत्रों से खबर पाकर मिराम के घर पर पुलिस ने छापा मारा. नशे के सामान के साथ ही पुलिस उसके घर से एक टेस्ट पेपर भी मिला. टेस्ट पेपर के बीच में कागज काटकर उसके बीच में रखकर ब्राउन सुगर छिपाकर तस्करी किया जाता था.
हरिश्चंद्रपुर बाजार में इससे पहले गांजा तस्करी गिरोह का पता चला था. इस बार बस स्टैंड के पीछे घर पर ब्राउन सुगर के कारोबार को लेकर इलाकावासी काफी चिंतित है. आरोपियों के सोमवार को चांचल महकमा अदालत में पेश करने पर तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










