40 राउंड कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 13 Oct 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग ने गुरुवार की रात चंदननगर के रानीघाट इलाके से 40 राउंड कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. अारोपियों के नाम बापन मंडल उर्फ राजा (25), शेख नसीरूद्दीन (34) और प्रणवेश दे (37) हैं. राजा चंदननगर के नीचूपट्टी का निवासी है जबकि शेख नसीरुद्दीन नैहाटी […]
विज्ञापन
हुगली : चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग ने गुरुवार की रात चंदननगर के रानीघाट इलाके से 40 राउंड कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. अारोपियों के नाम बापन मंडल उर्फ राजा (25), शेख नसीरूद्दीन (34) और प्रणवेश दे (37) हैं.
राजा चंदननगर के नीचूपट्टी का निवासी है जबकि शेख नसीरुद्दीन नैहाटी व प्रणवेश चंदननगर के पादरी पाड़ा का. पुलिस कमिश्नर अजय कुमार ने बताया कि नसीरुद्दीन अवैध हथियारों की तस्करी करता है
जबिक प्राणवेश और राजा, नसीरुद्दीन से हथियार बनाने का सामान लेते थे और उसे फिर बाजार में बेचते थे. आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




