ePaper

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार, घर में नाबालिग को अकेले देख पड़ोसी ने किया कुकर्म

Updated at : 11 Oct 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार, घर में नाबालिग को अकेले देख पड़ोसी ने किया कुकर्म

कोलकाता : विधाननगर के न्यूटाउन थाना इलाके में 11 वर्षीय एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम समीर सरदार बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार समीर नाबालिग के घर के पड़ोस में ही रहता है. वह पेशे से बस चालक है. मंगलवार […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर के न्यूटाउन थाना इलाके में 11 वर्षीय एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम समीर सरदार बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार समीर नाबालिग के घर के पड़ोस में ही रहता है.
वह पेशे से बस चालक है. मंगलवार की रात को पुलिस ने समीर को न्यूटाउन के चकपाचुरिया इलाके से गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि घटना पिछले माह 28 सितम्बर को हुई थी. घर में नाबालिग को अकेले देख पड़ोसी समीर उसके घर चला गया और नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया.
घटना का पता चलते ही पीड़िता के घरवालों ने न्यूटाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी. आरोपी पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा था. देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे बारासात कोर्ट में पेश किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola