इंटाली मार्केट से लाखों का नकली जर्दा व गुटखा जब्त

Updated at : 09 Oct 2018 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
इंटाली मार्केट से लाखों का नकली जर्दा व गुटखा जब्त

कोलकाता : दुर्गापूजा के पहले महानगर की कुछ दुकानों में चोरी-छिपे नकली तंबाकू बेचने का कारोबार चरम पर है. गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की टीम इसकी रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी करती रहती है. इसी कड़ी में इंटाली इलाके की कुछ दुकानों में छापेमारी कर पुलिस की टीम ने एक लाख रुपये […]

विज्ञापन
कोलकाता : दुर्गापूजा के पहले महानगर की कुछ दुकानों में चोरी-छिपे नकली तंबाकू बेचने का कारोबार चरम पर है. गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की टीम इसकी रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी करती रहती है. इसी कड़ी में इंटाली इलाके की कुछ दुकानों में छापेमारी कर पुलिस की टीम ने एक लाख रुपये से अधिक का बाबा कंपनी का नकली गुटखा व जर्दा जब्त किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच (इबी) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर इंटाली मार्केट के अंदर कुछ बाजारों में छापेमारी की. इस दौरान चार से अधिक दुकानों से एक लाख रुपये से ज्यादा का जर्दा व गुटखा जब्त किया गया. दुकान मालिकों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola