प्रेमी युगल का शव फंदे से लटकता मिला
Updated at : 24 Sep 2018 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

मालबाजार : जलपाईगुड़ी जिले के माल ब्लॉक के नेपु चापुर इलाके में एक प्रेमी जोड़े के पेड़ से लटके हुए शव पाये गये. इस घटना से इलाके में सनसनी है. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी माल थाने को दी, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृत प्रेम जोड़े […]
विज्ञापन
मालबाजार : जलपाईगुड़ी जिले के माल ब्लॉक के नेपु चापुर इलाके में एक प्रेमी जोड़े के पेड़ से लटके हुए शव पाये गये. इस घटना से इलाके में सनसनी है. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी माल थाने को दी, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृत प्रेम जोड़े में से दोनों ही किशोर उम्र के थे. स्थानीय सूत्र के अनुसार, माल ब्लॉक अंतर्गत बड़ोदिघी बाजार संलग्न इलाके की किशोरी मीना कर्मकार बड़ोदिघी हाईस्कूल की छात्रा है.
उसके साथ उसी स्कूल में पढ़नेवाले कांतदिघी कुमारपाड़ा निवासी विप्लव का उससे प्रेम संबंध बन गया था. इसके पहले यह प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था. बाद में घरवालों के समझाने के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट आये थे. उसके बाद से सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन शनिवार की दोपहर के बाद अचानक यह जोड़ा लापता हो गया. घर के लोगों ने रात के 12 बजे तक दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
रविवार की सुबह बड़ोदिघी बाजार संलग्न नेपु चापुर चाय बागान के चापालाइन इलाके में एक पेड़ से लटके दोनों के शव बरामद किये गये.दूसरी तरफ, शनिवार को नेपु चापुर चाय बागान के एक आबादीवाले इलाके के बगल में झाड़ी में काम करते समय श्रमिकों को कुछ कंकाल, हड्डियां, चप्पल और पेड़ से लटकी हुई रस्सी मिली. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बड़ोदिघी बाजार इलाके का निवासी प्रह्लाद साहनी (30) पिछले एक माह से लापता है, यह कंकाल उनका भी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




