सरकारी जमीन दखल का विरोध करने पर शिक्षिका पर हमला

Updated at : 06 Aug 2018 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी जमीन दखल का विरोध करने पर शिक्षिका पर हमला

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा थानांतर्गत चापातल्ला के पारुलिया ग्राम में सरकार जमीन दखल करने का विरोध करने पर एक दिव्यांग महिला शिक्षिका पर हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़ित शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता का […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा थानांतर्गत चापातल्ला के पारुलिया ग्राम में सरकार जमीन दखल करने का विरोध करने पर एक दिव्यांग महिला शिक्षिका पर हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़ित शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का नाम जेरिना अख्तर (55) है. वह आइसीडीएस की स्टॉफ है. वह घर जाने के लिए इलाके के एक रास्ते से होकर जाती है, जो सरकारी जमीन है. आरोप है कि उक्त सरकारी जमीन को दखल करने के लिए स्थानीय खुर्शीद आलम लम्बे समय से कोशिश में लगा है. रविवार की दोपहर महिला के भाई कामरूल अख्तर जब उस रास्ते पर मोटरसाइकिल खड़ी कर दी, तो आरोपी खुर्शीद ने अख्तर से बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी.
बचाने गयी जेरिना पर बांस से हमला कर दिया. उसे चोट आयी है. पहले विश्वनाथ प्राथमिक केंद्र और फिर बाद में बारासात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि उक्त सरकारी जमीन के हिस्से को अवैध तरीके से दखल करने के खुर्शीद की लालसा का जेरिना शुरू से विरोध करते आ रही है, जिसे लेकर ही विवाद चल रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola