रूपनारायणपुर : घर में गला रेत कर वृद्धा की हत्या

Updated at : 03 Aug 2018 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : घर में गला रेत कर वृद्धा की हत्या

रूपनारायणपुर : रूपनारायणपुर पुलिस फांडी अंतर्गत ग्रीन पार्क सुकान्तपल्ली एक नंबर पुलिस ने पूर्व चिरेका कर्मी आदित्य साहा की पत्नी नियति साहा का शव घर का ताला तोड़कर गुरुवार की दोपहर बरामद किया, उनकी हत्या बुधवार को बड़ी बेरहमी से की गयी थी. वह अकेले घर मे रहती थी. एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्र दास ने कहा […]

विज्ञापन
रूपनारायणपुर : रूपनारायणपुर पुलिस फांडी अंतर्गत ग्रीन पार्क सुकान्तपल्ली एक नंबर पुलिस ने पूर्व चिरेका कर्मी आदित्य साहा की पत्नी नियति साहा का शव घर का ताला तोड़कर गुरुवार की दोपहर बरामद किया, उनकी हत्या बुधवार को बड़ी बेरहमी से की गयी थी. वह अकेले घर मे रहती थी. एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्र दास ने कहा कि बड़े बेटे अशोक साहा की शिकायत पर पुलिस ने चित्तरंजन निवासी छोटे बेटे विश्वनाथ साहा को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ हो रही है. पुलिस ने हसुआ घर से बरामद किया है.
नियति साहा पति की निधन के बाद सुकांतपल्ली में दो बेटों के साथ आठ वर्ष पहले आयी थी. बड़ा बेटा रानीगंज में निजी आईटीआई कॉलेज में कार्यरत है. छोटा बेटा एलआईसी में एजेंट है. शादी के बाद बड़ा बेटा पत्नी को लेकर आसनसोल में और छोटा बेटा परिवार को लेकर चित्तरंजन में रहने लगा. बड़ा बेटा सप्ताह में दो बार और छोटा बेटा प्रतिदिन दो बार मां से मिलने आता था. अशोक ने पुलिस को बताया कि मां से फोन पर संपर्क नहीं होने पर उसने दोस्त को देखने के लिए भेजा. उसने बताया कि घर मे ताला बंद है.
छोटे भाई को सूचना दी. रूपनारायणपुर पुलिस फांडी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने जाने पर पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने को कहा. छोटे भाई का बयान विवादास्पद लगा. उसकी मौजूदगी में पुलिस ने घर का ताला तोड़ा. मां का शव खून से लथपथ सीढ़ी के नीचे गिरा था.
गला रेत कर उसकी हत्या की गयी थी.
छोटे बेटे को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया. बड़े बेटे ने शिकायत दर्ज कराई कि छोटा भाई मां से एक लाख रुपया लेने के लिए उसपर दबाव बना रहा था. मां ने फोन पर कहा था कि पैसा के लिए वह उसकी हत्या करने की धमकी देता है. यह बात उसने अपने एक पड़ोसी को भी बतायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola