कलयुगी बेटे के सिर चढ़ा संपत्ति का भूत, अपनी मां को पीटकर घर से निकाला

Updated at : 02 Jul 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
कलयुगी बेटे के सिर चढ़ा संपत्ति का भूत, अपनी मां को पीटकर घर से निकाला

पानागढ : वीरभूम जिले के साइथियां थाना क्षेत्र के 10 नंबर वार्ड रथतला के कलयुगी पुत्र ने संपत्ति के लोभ में अपनी बूढ़ी मां की पिटाई कर घर से निकाल दिया. पड़ोसियों की शिकायत पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त बेटे को हिरासत में ले लिया. मां मानसी सूत्रधर का आरोप है कि उसका […]

विज्ञापन

पानागढ : वीरभूम जिले के साइथियां थाना क्षेत्र के 10 नंबर वार्ड रथतला के कलयुगी पुत्र ने संपत्ति के लोभ में अपनी बूढ़ी मां की पिटाई कर घर से निकाल दिया. पड़ोसियों की शिकायत पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त बेटे को हिरासत में ले लिया.

मां मानसी सूत्रधर का आरोप है कि उसका बेटा सिद्धनाथ सूत्रधर संपत्ति के लालच में उस पर अत्याचार करता था. पिटाई कर घर से निकाल दिया. पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अभियुक्त पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मानसी का आरोप है कि बुढापे के लिए जमीन का एक टुकड़ा उनलोगों ने अपने लिए रखा हुआ है. इसे हथियाने के लिए उनका पुत्र उन पर अत्याचार करता था. घटना को लेकर स्थानीय लोगों मे रोष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola