PM Modi in Bengal : ताहिरपुर में प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Dec 2025 12:33 PM
बंगाल में पीएम मोदी (Photo: PTI)
PM Modi in Bengal : पीएम मोदी बंगाल के दौरे पर हैं. इस बीच खबर है कि ताहिरपुर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका. पीएम का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एसआईआर का लगातार विरोध कर रही है.
PM Modi in Bengal : घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर हेलीपैड पर नहीं उतर सका. खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हेलीपैड के ऊपर चक्कर लगाता रहा, लेकिन लैंडिंग संभव नहीं हो पाई. इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस कोलकाता हवाई अड्डे ले जाया गया.
खबर लिखे जाने तक प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर ही मौसम की स्थिति में सुधार का इंतजार कर रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ताहिरपुर की रैली में जाएंगे या मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर से दोबारा जाने की कोशिश की जाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के ताहिरपुर के लिए रवाना हुए.
PM's helicopter fails to land in West Bengal's Taherpur owing to low visibility, returns to Kolkata airport: Official. pic.twitter.com/unrv35aEsE
— Press Trust of India (@PTI_News) December 20, 2025
इससे पहले खबर आई थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के दौरे का कार्यक्रम है जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उनका उद्घाटन करेंगे. उनकी यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है.
प्रधानमंत्री रानाघाट के ताहिरपुर इलाके में रणनीतिक रूप से अहम स्थल से जनसभा को संबोधित करने वाले थे. यह रैली स्थल पास के बनगांव में नामशूद्र हिंदू समुदाय के गढ़ से कुछ ही दूरी पर है.
बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी
ऐसी संभावनाएं हैं कि पीएम मोदी राज्य में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं और इन अहम चुनावों के लिए पार्टी की बड़े स्तर की रणनीति की रूपरेखा भी तय कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम अपने दौरे की जानकारी ‘एक्स’ पर दी. एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की जनहितैषी पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं, हर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कुप्रबंधन के कारण उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें : Video : जय श्री राम के नारे से गूंज रहा बंगाल, पीएम मोदी के दौरे से पहले बच्चे का आया वीडियो
प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल की लूट और डराने-धमकाने की राजनीति ने सारी हदें पार कर दी हैं. यही वजह है कि भाजपा आज जनता की उम्मीद बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










